Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सतीश केडिया बने गिरिडीह के जिलाध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता

0 729

गिरिडीह। कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा शनिवार की देर शाम को झारखंड के सभी जिले के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपालन द्वारा जारी किए गए सूची के अनुसार गिरिडीह के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया गिरिडीह के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। श्री केडिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से ही की और विभिन्न परिस्थितियों में भी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। जिलाध्यक्ष की दौड़ में वे लगातार बने हुए थे और आखिरकार वे जिलाध्यक्ष बनने में सफल रहे। सतीश केडिया के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोग विभिन्न माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.