Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

महज 13 हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या

तिसरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0 6

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड के मनसाडीह ओपी क्षेत्र के कुंडी गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। मृतक कुंडी गांव निवासी 65 वर्षीय जागेश्वर भुला है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामा खेरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व जागेश्वर भुला के घर हुए शादी समारोह में गांव के ही रामा खेरवार के द्वारा 13 हजार रुपये किराए में डीजे मंगवाया गया था। शादी समारोह समाप्त होने के बाद जागेश्वर भुला ने डीजे का भुगतान नहीं किया, जिसके वजह से रमा खेरवार को स्वयं उक्त राशि का भुगतान करना पड़ा था।

sawad sansar

बताया जाता है कि रामा खेरवार लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था। सोमवार की शाम वह एक बार फिर जागेश्वर भुला के घर पहुंचा और बकाया राशि की मांगने गला। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान गुस्से में आकर रामा खेरवार ने लाठी से जागेश्वर भुला के सिर पर वार कर दिया। जिसके कारण जागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

इधर सूचना मिलते ही मनसाडीह ओपी प्रभारी अरविंद ठाकुर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस दौरान पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी हत्या करने की मंशा नहीं थी, बल्कि पैसे के विवाद के दौरान हुए झगड़े में लाठी लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.