Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क सुरक्षा को लेकर डीटीओ के नेतृत्व में शहर में चला विशेष अभियान

आम व खास सभी के वाहनों की हुई जांच, काटे गए चलान

0 275

गिरिडीह। सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को गिरिडीह जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष अभियान चलाते हुए आम लोगों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून सबके लिए समान है। जांच के दौरान दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटा गया। अभियान के दौरान आम हो या खास हो सभी के वाहनों की भी जांच की गई और जो भी नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उनका चालान काटा गया।

 

sawad sansar

मौके पर डीटीओ संतोष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नही करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.