Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा,

विभिन्न देवी देवताओं की निकली झांकियां, शहर हुआ भक्तिमय

0 30

गिरिडीह। गिरिडीह शहर मकतपुर स्थित प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार की देर शाम को भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ शामिल हुई।

शहर में ऐतिहासिक रूप से निकली इस शोभा यात्रा में माता संतोषी के तस्वीर के साथ कई देवी देवताओं की झांकियां शामिल थी।

sawad sansar

बाहर से आए कलाकारों के द्वारा छऊ नृत्य की भी प्रस्तुति की जा रही थी। वहीं भूत पिशाच का वेश धारण किए कलाकारों की टीम शोभा यात्रा का का आकर्षण बना हुआ था।

गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा शहर के मकतपुर रोड स्थित नवनिर्मित संतोषी माता मंदिर से निकली और शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए वापस मकतपुर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान शहर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

शोभा यात्रा में प्रदीप अग्रवाल, डिम्पल साव, संदीप डगाईच, पूनम बरनवाल, सतीश साहू, दीपक शर्मा, टुनटुन केशरी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों समेत हजारों की संख्या में महिलाएं, युवतियां, बच्चे सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.