Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शादी समारोह में मोबाइल चोरी करके भागे युवक को दबोचा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

0 57

गिरिडीह। शहर के बरगंडा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास शुक्रवार दोपहर में स्थानीय लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोईमारा, उदनाबाद निवासी मंटू वर्मा के रूप में हुई है

मामले को लेकर उड़नाबाद के के ही रहने वाले रोहित वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात एक शादी समारोह में मंटू वर्मा भी शामिल हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर वह वहां से 3 मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गया। शुक्रवार दोपहर जब आरोपी मंटू वर्मा बरगंडा शिवम हॉस्पिटल के पास दिखा तो रोहित और अन्य लोगों ने उसे पहचान लिया। मोबाइल चोर कहकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद उसे अपने साथ थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और चोरी गए मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.