Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शंकरचक में क्षत्रिय कल्याण समाज के नवनिर्मित धर्मशाला का हुआ उद्घाटन

समिति के पदाधिकारियों ने धर्मशाला निर्माण में सहयोग देने वालों का जताया आभार, कहा सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों के लिए होगा उपयोग

0 6

गिरिडीह। क्षत्रिय कल्याण समाज ट्रस्ट की ओर से गिरिडीह कॉलेज के समीप शंकरचक में नवनिर्मित धर्मशाला का विधिवत् उद्घाटन बुधवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि चतरा के पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर प्रमिला मेहरा एवं उप महापौर सुमित कुमार समेत समाज के कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर क्षत्रिय कल्याण समाज के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सचिव अशोक सिंह, सहित अन्य पदाधिकारियोें ने धर्मशाला निर्माण में आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से सहयोग करने वाले समाज के सभी लोगों के प्रति आभार जताया गया। साथ ही मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया गया। बताया गया कि धर्मशाला निर्माण की शुरुआत में मंत्री की ओर से विधायक फंड से 11 लाख रुपये का सहयोग दिया गया था। बाद में समाज के लोगों के सहयोग से निर्माण कार्य को गति मिली और कम समय में धर्मशाला का निर्माण पूरा कर लिया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह धर्मशाला जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के लोगों के लिए न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों के साथ जरूरतमंद परिवारों को सुविधा उपलब्ध कराना है।

sawad sansar

कार्यक्रम का संचालन अपूर्व सिंह कर रहे थे। वहीं क्षत्रिय कल्याण समाज के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सचिव अशोक सिंह, उपाध्यक्ष राजू सिंह, कोषाध्यक्ष सह संरक्षक राजेंद्र सिंह, महेश्वर सिंह, संजीत सिंह पप्पु, सीपी सिंह, गोविंद सिंह, मुन्ना सिंह, पूर्व इंजीनियर विनय सिंह, विनय शर्मा, मदन विश्वकर्मा, नविन सिन्हा, रामानंद सिंह, बिनोद स्वर्णकार, बलभद्र सिंह, राजीव सिंह, बहादुर सिंह, दशरथ सिंह, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, रणधीर सिंह, अमरनाथ सिंह, रमेश सिंह, विजय सिंह समेत क्षत्रिय कल्याण समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.