Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वन विभाग ने हिरोडीह के बंगारू गांव में संचालित अवैध आरा मिल को किया ध्वस्त जब्त किए गए लाखों के बेशकीमती लकड़ियां

0 12

गिरिडीह। जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारू गांव में मंगलवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एक आरा मिल का ध्वस्त कर दिया। रेंजर अनिल साहू के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पीला पंजा और ट्रैक्टर लिए पहुंच बंगारो गांव पहुंची और अवैध रूप संचालित हो रहे आरा मिल को ध्वस्त करने के बाद मिल में पड़े बेशकीमती लकड़ियों को जब्त कर लिया। इस दौरान रेंजर के नेतृत्व में आरा मिल के कई इलेक्ट्रिक उपकरणों को भी जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त आरा मिल काफी समय से संचालित हो रहा था। वन विभाग को इसी सूचना मिलते ही रेंजर अनिल साहू के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साथ ही विभाग द्वारा मिल के संचालित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की भी तैयारी की जा रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.