Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वन विभाग ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोराडीह में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, करीब दो एकड़ जमीन कराया मुक्त

0 37

गिरिडीह। पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देश पर रविवार को गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोराडीह वन सीमा के भीतर पूर्व के बने खेत को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान जेसीबी से खेत में ट्रेंच काटा गया। साथ ही हिराडीह ग्राम में वन सीमा के भीतर बने अर्ध निर्मित मकान को तोड़कर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। वन विभाग के पदाधिकारियों ने इस क्रम में लगभग दो एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही अतिक्रमणकारियों पर वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई हेतु की जा रही है l

इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी संजय कांत यादव, बिरेंद्र कुमार एवं सुरुचि कुमारी सहित अन्य जवान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.