Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मना रामनवमी महापर्व, जय श्रीराम के जयकारे से गुंजा शहर विहिप, मायुमं, झामुमो सहित विभिन्न संगठनों ने लगाया स्टॉल, अखाड़ा समितियों को किया सम्मानित

शहर से लेकर पूरे जिले में सक्रिय रही जिला प्रशासन, नगर विकास मंत्री ने दी शुभकामनाएं

0 263

गिरिडीह। मर्यादा पुरूषोत्ताम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पर शौर्य और पराक्रम का महापर्व रामनवमी गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न आखाड़ा समितियों के द्वारा जहां एक से बढ़कर एक झांकिया निकाली गई।

वहीं जय श्रीराम के जयकारे से न सिर्फ पूरा शहर गुंजायमान हुआ बल्कि यूं कहा जाये कि सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी मुख्य मार्गों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। भक्त भगवा ध्वज और पारंपरिक हथियार के साथ जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।

sawad sansar

शहर के विभिन्न मुहल्लों व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 60 से अधिक अखाड़ा समितियों के नेतृत्व में खिलाड़ियों की भीड़ लाठी और अस्त्र शस्त्र लिए कई चौक चौराहे में जुटे और जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए बड़ा चौक पहुंचे।

इस दौरान युवतियां भी किसी से पिछे नही थी। अलग अलग टोली बनाकर युवतियों ने न सिर्फ लाठियां भांजी बल्कि तलवार बाजी में भी पीछे नही थी।

कई अखाड़ा समितियों ने निकाली झांकीयां, देखने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

इस बीच मकतपुर बजरंग सेवा समिति, हुट्टी बाजार महावीर अखाड़ा समिति, बरवाडीह हनुमानगढ़ी, कुटिया मंदिर अखाड़ा समिति, सेंट्रलपीठ अखाड़ा समिति सहित अन्य समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकिया निकाली गई थी। जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं शहर के टॉवर चौक में महावीर सेवा समिति के द्वारा मंच बनाकर अखाड़ों का स्वागत करने के साथ ही झांकी की प्रस्तुती की भी गई थी।

बड़ा चौक में मंच से डीसी, एसपी व एसडीएम बनाए हुए थे अखाड़े पर नजर

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर काफी सक्रिय थी। सुरक्षा के दृष्किोण से जहां पूरे शहर की निगरानी सीसीटीवी, ड्रोन व कैमरे से की जा रही थी। वहीं चप्पे चप्पे पर अर्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैद थे। बड़ा चौक में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए मंच पर डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ विमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जो लगातार अखाड़ों की गतिविधियों पर नजर बनाएं हुए थे। इस दौरान डीसी रामनिवास यादव कंट्रोल रूम से भी लगातार पूरे शहर में नजर बनाए हुए थे।

नगर विकास मंत्री, महापौर व उपमहापौर ने विभिन्न संगठनों के मंच पर जाकर बढ़ाया उत्साह

इस बीच सुबे के नगर विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार के अलावे महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार भी काफी सक्रिय दिखे। रामनवमी के एक दिन पहले जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहरी व मुफ्फसिल इलाके का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते दिखे थे। वहीं रामनवमी के दिन उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद, मारवाड़ी युवा मंच, माहुरी नवयुवक समिति के अलावे टॉवर चौक में बने महावीर सेवा समिति और कालीबाड़ी में बने आर एस एस के प्रबोध कुटुंब के मंच पर पहुंचे और सभी को रामनवमी की शुभकामनांए दी। इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं बड़ा चौक में झामुमो के मंच पर जिलाध्यक्ष सह बीससूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

विहिप ने अखाड़ा समितियों को तलवार व भगवा गमछा देकर किया सम्मानित

इधर शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन कर रहे रामभक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ा चौक में विश्व हिंदू परिषद, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मंच बनाया गया था। जिसमे संघ के भाजपा नेता दिनेश यादव, संदीप डंगाईच, पूर्व महापौर सुनील पासवान, संजीत सिंह पप्पु सहित कई भाजपाईयों के अलावे विहिप के अनूप यादव, शिवपूजन कुमार, गुड्डु यादव, रविन्द्र स्वर्णकार पप्पू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान विहिप व बजरंग दल की ओर से विभिन्न अखाड़ा समितियों को तलवार व भगवा गमछा देकर सम्मानित किया गया।

मायुमं सहित कई संगठनों ने की शर्बत, पानी व चिकित्सीय व्यवस्था

इस मौके पर शहर के मुख्य अखाड़ा प्रदर्शन स्थल बड़ा चौक में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा खिलाड़ियों की सेवा में शरबत की व्यवस्था की गई थी। वहीं जख्मी खिलाड़ियों का मरहम पट्टी की भी व्यवस्था की गई थी। मंच पर बांके बिहारी शर्मा, मुकेश जालान, दिनेश खेतान, अमित अग्रवाल, चन्दन केडिया, बंटी शर्मा, राहुल अग्रवाल, संजय शर्मा सहित मंच के अन्य सदस्य पूरी तत्परता से राम भक्तों की सेवा में जूटे हुए थे। वहीं माहुरी नवयुवक समिति, मानव सेवा परिवार, झामुमो सहित अन्य कई संगठनों के द्वारा बड़ा चौक में मंच बनाकर भक्तों के लिए शर्बत व पानी की व्यवस्था की गई थी। जबकि मकतपुर में बरनवाल युवा मंच, टॉवर चौक पर अग्रवाल युवा मंच, सुप्रमित फाउंडेशन, अंबेदकर चौक पर ब्रहर्म्षी समाज, बक्सीडीह रोड के पास बजरंग सेवा समिति, बरगंडा में भारत माता सेवा समिति, मौलाना आजाद चौक पर गिरिडीह एकता मंच के द्वारा शर्बत व पानी का स्टॉल लगाया गया था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.