Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

लॉटरी का टिकट बेच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, 1200 टिकट भी बरामद

अवैध लॉटरी के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कर रही है कार्रवाई

0 1,669

गिरिडीह : बगोदर बस स्टैंड पर लॉटरी बेच रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनके पास से लॉटरी का 1200 टिकट, मोटरसाइकिल, बेचे गए लॉटरी के 5000 रूपये भी बरामद किये गये हैं.

लॉटरी का टिकट बेच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, 1200 टिकट भी बरामद

sawad sansar

बीते 1 मार्च को एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सरिया बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. इस टीम में बगोदर पुअनि थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी, सअनि संजय कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. टीम ने सूचने के आधार पर  बगोदर बस स्टैंड में छपा मारा और लाटरी का टिकट बेचते तीन लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार व्यक्तियों में धनबाद जिले के गोविंदपुर लाल बाजार के 33 वर्षीय मो० गुफरान, भेलेज रोड के 38 वर्षीय अप्पु सोनार, लालबाजार के 29 वर्षीय पंकज रवानी शामिल हैं. ये तीनों बगोदर वासियों को लोभ – लालच देकर लॉटरी का टिकट बेच रहे थे.

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.