Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ बाइक रैली का आयोजन लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर किया गया जागरूक

0 292

गिरिडीह। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर शुक्रवार को गिरिडीह में “रन फॉर रोड सेफ्टी” मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर बराकर तक गई और पुनः समाहरणालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली को डीडीसी स्मृता कुमारी एवं एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बाइक सवार शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए रैली में भाग लिया।

sawad sansar

मौके पर अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यातायात नियमों को अपनाएं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.