मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में जैविक खेती कार्यशाला एवं किसान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए किया गया जागरूक

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल “12 साल बेमिसाल – विकास के, जनकल्याण के” कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार के नेतृत्व में एकल ग्रामोथान केंद्र के सहयोग से उसके प्रांगण में जैविक खेती कार्यशाला एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल ग्रामोथान केंद्र के मृत्युंजय सिंह और अजीत कुमार का सराहनीय योगदान रह। कार्यक्रम के दौरान किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के साथ ही क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गांडेय, बेंगाबाद, जमुआ, बिरनी, बगोदर एवं पीरटांड़ क्षेत्र के किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में किसानों के उत्थान, कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। कहा कि स्वस्थ मिट्टी, स्वस्थ फसल, स्वस्थ किसान और स्वस्थ भारत का सपना जैविक खेती के माध्यम से ही साकार हो सकता है। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि रसायनमुक्त खेती को जन आंदोलन का स्वरूप देना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण और स्वस्थ जीवन मिल सके।

