मेयर और डिप्टी मेयर ने गिरिडीह के बुद्धिजिवियों के साथ की बैठक, कई बिन्दूओं पर हुई चर्चा
कहा लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर गंभीर, तैयार किया जा रहा है रोडमैप

गिरिडीह। शहर वासियों को बेहतर व्यवस्था देने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने गुरुवार को गिरिडीह के बुद्धिजिवियों के साथ बैठक की और उनसे राय सुमारी की। बैठक में मुख्य रूप से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई और वेंडिंग जोन जैसी अहम योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और रोडमैप तैयार किया गया।
बैठक में नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, वरिष्ठ पत्रकार आलोक रंजन, मिथलेश सिंह, अमर सिन्हा, परवेज आलम, ज्ञान ज्योति, श्रीकांत सिंह, विनोद शर्मा, शाहिद ईमाम, पार्षद सह भाजपा नेता संजीव कुमार, दीपक यादव, झामुमो नेता शहनवाज अंसारी, भाजपा नेता नवीन सिन्हा, संजीत सिंह, शिव कुमार दास, किशोर दास, ईश्वर दास, इरफान आलम, सुशील दास, दीनदयाल किशोर दास उपस्थित थे।
