मनोज साहू के नेतृत्व में पीरटांड़ व मुफ्फसिल क्षेत्र के लोगों ने की निर्भय शाहाबादी को समर्थन देने की घोषणा
निर्भय शाहाबादी के साथ बैठक कर लोगों ने रखी अपनी बात


गिरिडीह। मनोज साहू के नेतृत्व में पीरटांड़ व मुफ्फसिल क्षेत्र के कई प्रतिनिधियों ने रविवार को बरगंडा में बैठक की और भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान समाजसेवी मनोज साहू के आवास पर हुए बैठक में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शहाबादी पहुंचे और पीरटांड़ व मुफ्फसिल क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी बातों को श्री शाहाबादी के समक्ष रखा। इस दौरान श्री शाहाबादी ने सभी की बातों को सुनने के बाद क्षेत्र में अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को बताने के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया। इस दौरान श्री शाहाबादी ने कहा कि अगर उनकी जीत सुनिश्चित होती है, और राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट की बैठक में उनकी सभी मांगों को पूरा किया जायेगा।
मौके पर बैठक का नेतृत्व कर रहे मनोज साहू ने कहा कि वे पूर्व में काफी सक्रिय रूप से राजनीति में थे और उन्होंने निर्भय शाहाबादी के कार्यकाल के साथ ही वर्तमान विधायक के कार्यकाल को भी देखा है। कहा कि क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाए की गई है। चुनावी लाभ लेने के लिए बिना किसी निविदा के सिर्फ शिलान्यास किए गए है। कहा कि उन्होंने पीरटांड़, मुफ्फसिल व शहरी क्षेत्र के अपने समर्थकों के साथ गहन मंथन करने के बाद इस बार भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि मनोज हेम्ब्रम, पंसस योगेन्द्र तिवारी, कलीम अंसारी, सत्येन्द्र पांडेय, शमीम अंसारी, मुख्तार अंसारी, अरशद जहिर, कार्तिक दास, पंसस नवीन सिंह, रमेश कुमार वर्मा, दीपक ठाकुर, फुलचंद राय, धनश्याम महतो, महेन्द्र महतो, मो सलीमउद्दीन अंसारी, अनिल सिंह, रमेश मांझी हड़ाम, निर्मल तुरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments are closed.