Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मध्यदैशीय वैश्य महासभा ने मनाई कुलगुरु गणिनाथ गोविन्द की 55वीं जयंती

स्थानीय भजन मंडली ने घंटों की भजनों की अमृतवर्षा, झुमे लोग प्रदेश पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजूटता पर दिया बल, कहा एकजुटता से ही समाज का उत्थान संभव

84

गिरिडीह। मध्यदैशी वैश्य महासभा के तत्वाधान श्री गणिनाथ गोविन्द सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को कुलगुरु श्री गणिनाथ गोविन्द जी महाराज की 55वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। शहर के कुटिया रोड स्थित गोयनका धर्मशाला में आयोजित जयंती समारोह की शुरुआत कुलगुरु गणिनाथ गोविन्द जी की आलोक गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी के द्वारा भव्य रूप से पूजा अर्चना कर की गई। पूजा में समाज के सैंकड़ों लोग शामिल हुए। पूजा पश्चात देवघर से आए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह व मधुपुर से आए महामंत्री उत्तम गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान संस्थान की ओर से से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह, महामंत्री उत्तम गुप्ता, काशीनाथ साह, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सचिव रिंकेश कुमार, युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता, महिला समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनिषा नारायण साह, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्षा प्रिति गुप्ता को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाज के पूर्व पदाधिकारियों व वरिष्ठ लोगों में शामिल राजेन्द्र गुप्ता, प्रताप गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, इन्दु गुप्ता, दिनेश साह सहित अन्य को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस क्रम में महासभा के अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, सचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सुमिलत गुप्ता, सहसचिव राकेश गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, मीडिया प्रभारी निशांत गुप्ता, सुमित गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, सोनल गुप्ता, रिशु गुप्ता के अलावे महिला जिलाध्यक्षा सपना गुप्ता सहित अन्य सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री ने पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह सहित अन्य अतिथियों ने समाज की एकजूटता पर बल देते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों के एकजूट होने से न सिर्फ समाज में व्याप्त कुरितियों को दूर किया जा सकता है। बल्कि समाज का सही ढंग से उत्थान भी होता है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं व युवाओं से समाज के उत्थान में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अहवान किया। खासकर उन्होंने महिलाओें को आगे आकर पुरूषो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर समाज में व्याप्त सामाजिक कुरितियों को दूर करने का अहवान किया। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों को सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का अहवान किया।

इस मौके पर स्थानीय भजन मंडली के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की अमृतवर्षा की गई। घंटो लोग बाबा के भजनों पर गोते लगाते रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महासंघ के प्रदेष मंत्री रिंकेश कुमार कर रहे थे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने किया।

 

Comments are closed.