भाजपा गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण की हुई संयुक्त मंडल प्रवासी कार्यकर्ता समीक्षा बैठक
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह व महामंत्री गणेश मिश्र सहित कई नेता हुए शामिल, शक्ति केंद्र और बूथ समिति को ओर सशक्त व सक्रिय बनाने पर दिया जोर

गिरिडीह। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण की संयुक्त मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं संचालन प्रदेश मंत्री सह गिरिडीह ग्रामीण जिला प्रभारी सरोज सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शालिनी वैश्यखियार, गिरिडीह महानगर जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार व प्रो॰ जय प्रकाश वर्मा, गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण का संगठनात्मक गतिविधियों का निर्धारण, शक्तिकेन्द्र समिति एवं बूथ समिति का सत्यापन एवं सशक्तिकरण की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा “भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती ही हमारी विजय का आधार है। प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ समिति को सक्रिय, सक्षम एवं जनसरोकारों से जोड़कर हमें अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही प्रभावी होगा।



वहीं प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि “संगठन निरंतर संवाद, अनुशासन और सक्रिय कार्यशैली से सशक्त बनता है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है। हमें शक्ति केंद्रों एवं बूथ समितियों का नियमित सत्यापन, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण सुनिश्चित करते हुए संगठन को और अधिक गतिशील बनाना है।
बैठक ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, महानगर जिला महामंत्री संदीप डैंगईच, सिकन्दर हेंब्रम, गिरिडीह ग्रामीण महामंत्री पवन साव, भाजयुमों प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, महेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, यदुनंदन पाठक, प्रकाश सेठ, सुनील अग्रवाल, विनय शर्मा, श्याम प्रसाद, पूर्व मेयर सुनील पासवान, नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष विभाकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, अरुण हजारा, संगीता सेठ, देवराज, उदय सिंह, देवनाथ राणा, ई॰ विनय सिंह, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, रिंकी देवी, रजनी कौर, श्रीकांत सिंह, रीता माथुर, रिंकी देवी, गुड़िया देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजतूद थे।

