Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों और घायलों को मिली मुआवजे की राशि

सदर विधायक ने पीड़ितों के बीच मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल साढ़े 4 लाख रुपये का चेक बांटा

0 1,533

गिरिडीह : बीते 20 फरवरी को गिरिडीह स्टेडियम में मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम से लौट रही एक ऑटो के पलट जाने से महिला समूह की एक महिला की मौत हो गयी थी एवं अन्य 6 महिलाएं घायल हो गयी थीं। ये सभी महिलाएं पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह की रहने वाली हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया था और इस बात को लेकर सियासत भी खूब हुई थीI

गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मंगलवार को पांडेय डीह पहुंचे और मृतक महिला के परिजनों के साथ – साथ दुर्घटना में घायल सभी महिलाओं से मुलाकत कीI उनका हाल – चाल पूछने के साथ ही ग्रामीणों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदत्त कुल साढ़े 4 लाख रुपये का चेक अपने हाथों से पीड़ित परिवारों के हाथों में सौंपा।

sawad sansar

उन्होंने मृतक कुंवारी देवी के पति भरत महतो को 3 लाख रुपये व दुर्घटना में घायल देवंती देवी, जसिया देवी, अंजू कुमारी, खिरिया देवी, अनिता देवी और आशा देवी को क्रमशः 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस मानवीय पहल के लिए गांव की सभी महिलाओं एवं पुरूषों ने विधायक को साधुवाद दिया।

मौके पर झामुमो के अम्बिका राय, हीरालाल महतो, युवराज महतो, विद्याभूषण, गोपाल शर्मा, दिलीप तुरी, वैजनाथ महतो, प्रकाश साव, नरेश कुमार, गुड़िया देवी, सहित किस्टू महतो, शनु महतो, दीपक महतो, बिनोद महतो, लखन महतो, संजय महतो, डालेश्वर महतो,रमेश मोदी, धनंजय महतो, कुलदीप महतो आदि मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.