Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज़ JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी छात्र आंदोलन के बीच CID ने JSSC कार्यालय में दी दबिश, खंगाले जा रहे कागज़ात, सुधीर गुप्ता से पूछ-ताछ

0 5

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC नियुक्ति परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच CID ने सोमवार को रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी शुरू कर दी है

CID के ADG मनोज कौशिक ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में JSSC कार्यालय में यह कार्रवाई की जा रही है।

sawad sansar

बताया जा रहा है कि CID की टीम आयोग कार्यालय में परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच कर रही है। वहीं, कुछ रिपोर्टों के अनुसार JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से भी पूछताछ की गई है।

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है और आज आंदोलन का 24वां दिन है। छात्र JSSC-CGL समेत विभिन्न परीक्षाओं की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ऐसे में JSSC कार्यालय पर CID की यह छापेमारी छात्र आंदोलन के बीच बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखी जा रही है। छापेमारी में CID को क्या-क्या दस्तावेज या साक्ष्य मिले हैं, इसका विस्तृत खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।

 

CID की कार्रवाई जारी है और इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

छात्र आंदोलन के बीच JSSC ऑफिस में CID की रेड, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच तेज

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.