नव मनोनीत मंडल पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित मनोज साहू व मधु गुप्ता ने भगवा वस्त्र देकर किया सम्मानित, जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा के नेता मनोज साहू के आवासीय कार्यालय परिसर में गुरुवार, 1 अक्टूबर को नव मनोनीत मंडल पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मनोज साहू एवं उनकी धर्मपत्नी मधु गुप्ता ने गिरिडीह जिला के नगर, पूर्वी, मध्य भाग एवं पचंबा मंडल के नव मनोनीत पदाधिकारियों को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यों को लेकर भी पदाधिकारियों के बीच उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, महामंत्री संदीप डंगाईच, उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष सिंकु सिन्हा, खिरोधर दास, राजेश गुप्ता एवं कुंदन सिंह समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा राकेश आर्या, उज्जवल साव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए। समारोह के दौरान नव मनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान के साथ संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता और सहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई।

