Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्राइवेट गार्ड को बदडीहा एएनएम हॉस्टल के पास अज्ञात हमलावारो ने मारी गोली, रेफर

0 213

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा स्थित एएनएम हॉस्टल के समीप मंगलवार की देर शाम को अज्ञात हमालवरो ने राजा दशरथ टुडू को गोली मार दी। गोली कांधे में लगने के कारण दशरथ टुडू गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस जवानो के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान उन्होंने गंभीर रूप से जख़्मी दसरथ टुडू को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

इधर दसरथ टुडू के साले सुरेश किस्कू ने बताया की उनके बहनोई तिसरी थाना क्षेत्र के हेटली गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल दशरथ टुडू बारमोहरिया में अपने ससुराल में रहकर साले के साथ प्राइवेट गार्ड का काम करते है। शाम को उनके बहनोई दसरथ टुडू ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान एक बाइक में सवार दो युवकों ने उनके बहनोई पर हमला कर दिया।

 

sawad sansar

इधर जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारी गई है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.