Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने वर्ष 2025 को गिरिडीह पुलिस के लिए बताया उपलब्धियों भरा, प्रेसवार्ता कर गिनाई उपलब्धियां

नववर्ष को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं सभी लोग: एसपी डॉ. बिमल कुमार

0 65

गिरिडीह। नववर्ष के मौके पर गिरिडीह के पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने जिले वासियों से शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ नया वर्ष मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। बुधवार को एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गिरिडीह पुलिस पूरी तरह सतर्क और तत्पर है।

इस दौरान उन्होंने वर्ष 2025 गिरिडीह पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा हुआ बताते हुए कहा कि जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और नक्सल विरोधी अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साल 2025 में जिले में कुल 3828 कांड दर्ज किए गए, जबकि 3934 मामलों का सफल निष्पादन किया गया। यह दर्शाता है कि गिरिडीह पुलिस ने न सिर्फ नए मामलों को दर्ज किया, बल्कि लंबित मुकदमों में भी तेजी से कार्रवाई कर प्रभावी निपटारा किया।

sawad sansar

उन्होंने उपलब्धि गिनाते हुए बताया कि नशा विरोधी अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट में कई तस्करों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की। वहीं, आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम के तहत चलाए गए सघन अभियान में अवैध ह,थियार और भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब जब्त की गई।

साइबर अपराध पर रोक लगाते हुए पुलिस ने दर्जनों साइबर अपराधियों को पकड़ा और उनके कब्जे से मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और नकदी जब्त की। वहीं नक्सल मोर्चे पर भी गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। कई सक्रिय नक्सली गिरफ्तार हुए, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है और कुछ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस की सख्त कार्रवाई से जिले में नक्सल गतिविधियाँ काफी हद तक कमजोर पड़ी हैं।

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कोयला, बालू और पत्थर के अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और कानून-व्यवस्था दोनों को मजबूती मिली।

प्रेसवार्ता के अंत में एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि गिरिडीह पुलिस आगे भी अपराध और नक्सलवाद के खिलाफ सख्त व पारदर्शी कार्रवाई जारी रखेगी। इस दौरान उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.