Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पवित्री अस्पताल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, 17यूनिट हुआ रक्त संग्रह

0 164

गिरिडीह। सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रविवार को सिहोडीह में संचालित पवित्री अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के कर्मियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया रक्तदान किया। इस दौरान कुल 17 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन महापौर प्रमिला मेहरा ने किया। इस क्रम में उनके बॉडीगार्ड और सहयोगी ने भी रक्तदान किया।

शिविर को संबोधित करते हुए मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसलिए लोगों को समय- समय रक्तदान करना चाहिए। कहा कि एक व्यक्ति के द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों के जीवन को बचाने का मौका मिलता है।

sawad sansar

शिविर के दौरान अस्पताल के संचालक डॉ रितेश सिन्हा, समाजसेवी पूनम सहाय, मदन विश्वकर्मा, बल्ड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल सहित कई लोग उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.