Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रेस क्लब ने बैठक कर घटना की निंदा की, डीसी और एसपी से कार्रवाई की मांग

0 116

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के दिन बीते 23 फरवरी को वार्ड नंबर 18 में हुए विवाद के दौरान न्यूज कवरेज करने के क्रम में पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में नगर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई  शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर गिरिडीह प्रेस क्लब ने बैठक कर घटना की निंदा करते हुए डीसी राम निवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार को ज्ञापन सौंप कर स्थिति से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रेस क्लब की मांग के बाद डीसी और एसपी ने आश्वासन देते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विदित हो कि 23 फरवरी को मतदान के दौरान वार्ड नंबर 18 में हुए विवाद के बाद एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बक्शीडीह रोड स्थित डालमिया पेट्रोल पंप के आगे चौराहा के पास रोड जाम किया गया था। जिसका कवरेज करने के लिए पत्रकार पहुंचे हुए थे। वहाँ असामाजिक तत्वों के द्वारा कुछ युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था, जिसका कवरेज करने पर असामाजिक तत्वों ने पत्रकारों पर ही हमला कर दिया और उन्हें घेर कर मारपीट करने के साथ ही मोबाइल तथा एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

sawad sansar

मामले को लेकर पत्रकार पियूष तिवारी सहित अन्य पत्रकारों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए राजू खान, मो वसीम, मो मिस्टर सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.