Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पचंबा थाना पहुंची पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं, किया भ्रमण

थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा, साईबर, पॉक्सो एक्ट समेत दी कई जानकारी

53

गिरिडीह। पचंबा स्थित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा एवं वर्ग शिक्षिका तनु प्रिया के साथ बुधवार को पचंबा थाना का एक्सपोजर विजिट करने के लिए पहुंची। छात्र-छात्राएं पचंबा थाना प्रभारी के कक्ष में जाकर थाना प्रभारी से मिले और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा साइबर, पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी साक्षा किया। इस क्रम में थाना प्रभारी ने स्वागत कक्ष, हाजत एवं थाना क्षेत्र का भ्रमण कराया। जिससे छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखी।

मौके पर थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि कहीं भी कोई घटना या दुर्घटना होती है तो निश्चित रूप से मुझे जानकारी दें मैं हर समय सहयोग के लिए तत्पर हूं। वहीं प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राएं थाना प्रभारी से मिले और कई जानकारियों प्राप्त की। बच्चे हमारे काफी उत्साहित है और इस तरह का एक्सपोजर होने से बच्चों में जानकारियां बढ़ती है।

Comments are closed.