पंतजली परिवार ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई
नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा हुई शामिल, समिति के लोगों ने किया सम्मानित

गिरिडीह। पतंजली परिवार के द्वारा होली के मौके पर रविवार को शहर के बक्शीडीह रोड स्थित पार्श्वनाथ आईटीआई के कैम्पस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में पंतजली परिवार से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई और पूरे उत्साह के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान सभी लोगों ने होली के गानों में झूमते हुए विभिन्न प्रकार के व्यजनों का लूत्फ उठाया। कार्यक्रम की शुरूआत पतंजली के पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा के अलावे पार्षद आरती देवी व संगीता कुमारी को सम्मानित किया कर किया गया। मौके पर सभी लोगों ने उन्हें भी गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।



कार्यक्रम के दौरान पतंजली के जिलाध्यक्ष नविनकांत सिंह और संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसलिए प्रत्येक वर्ष पंतजली परिवार के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें पंतजली परिवार से जुड़ी महिलाएं, पुरूष व युवतियां शामिल होकर होली उत्सव का लूत्फ उठाते है।

कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र बरनवाल, चन्द्रहास कुमार, परमेन्द्र कुमार, राकेश सिंह, प्रभाकर कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, उत्कर्ष भदानी, पुष्पा शक्ति, ललीता बरनवाल, रेणु सिंह, मीना सिंह, निर्मला कौर, परमजीत कौर, निर्मला देवी, सिम्मी वर्मा, सावित्री शरण, विभा सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
