Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नीट छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करें केन्द्र सरकार: संजय सिंह

0 61

गिरिडीह। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट अभ्यर्थियों एवं प्रदर्शन कर रहे युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने टॉवर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला जलाया।

प्रदर्शन में शामिल झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार सहित अन्य नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस प्रकार आंदोलनरत युवाओं और विशेष रूप से छात्राओं के साथ कथित बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है, उसे देश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार को युवा एवं मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

sawad sansar

वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। यदि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियां होती हैं तो उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाने वाले छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई निंदनीय है।

मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह पप्पू, कृष्ण मुरारी शर्मा, सईद अख्तर, दिलीप रजक, रॉकी सिंह, टुन्ना सिंह, वार्ड पार्षद सैफ अली गुड्डु, बुलंद अख्तर रूमी, प्रमिला कुमारी, नूर मुखिया सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.