Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत खोरीमहुआ अनुमंडल में हुआ कार्यशाला का आयोजन

डीसी व एसपी ने गिरिडीह जिले को नशामुक्त बनाने का लोगों का दिलाया संकल्प, नशे के विरुद्ध एकजुट हुआ समाज

0 33

गिरिडीह। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को खोरीमहुआ स्थित अनुमंडल कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशीले एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसी वैभव कुमार सिंह, खोरीमहुआ एसडीएम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, धनवार, गांव, तिसरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

sawad sansar

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। मौके पर लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता, सामाजिक जागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। वहीं एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना मिले तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.