नारायणी फार्म हाउस में भाजपाईयों के साथ साथ उद्योगपतियों ने भी सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
प्रधानमंत्री के विचारों को एकाग्रता से सुनने से लोगों में हुआ राष्ट्र सेवा के लिए नई ऊर्जा संचार


गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी का सीधा प्रसारण रविवार को किया गया। इस दौरान शहर के झगरी स्थित भाजपा नेता मुकेश जालान के नारायणी फार्महाउस में ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण किया गया। मौके पर भाजपाईयों के अलावे गिरिडीह के जाने माने उधोगपति, महिला स्वयंसेवी समूह व युवा भी उपस्थित हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना।
इस क्रम में कार्यक्रम का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब गिरिडीह प्रत्यक्ष रूप से देशभर के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से सीधे जुड़ा। यह क्षण गिरिडीह वासियों के लिए अत्यंत गर्व का, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक रहा। यह आयोजन न केवल एक प्रसारण था, बल्कि यह लोकतंत्र, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की चेतना का उत्सव बन गया। सभी ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को एकाग्रता से सुना और राष्ट्र सेवा के लिए नई ऊर्जा प्राप्त की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा, चौम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, सीए विकास खेतान, लायंस क्लब के अध्यक्ष निर्मल सलामपुरिया, रूपेश सिंह, अंजनी बालासिया, रवि राज, कवी राज, हर्ष, विकास झाझरिया, राजेश जालान, दिनेश जालान, रितेश जैन, नीलकमल भारतीय, सुबोध, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रकाश सेठ, दिनेश यादव, बिनय सिंह, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, संजीत सिंह पप्पू, रंजीत राय, शिवपूजन कुमार, सवासनी बैसाकर, रितेश पांडेय, उज्ज्वल तिवारी, मन्टु मुर्मू, रवि कुमार एवं भाजपा आईटी सेल संयोजक साहिल शर्मा शामिल रहे।

Comments are closed.