Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मकतपुर हाई स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

नजारत उप समाहर्ता ने छात्रों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश, नशे से दूर रहने तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का किया अहवान

0 19

गिरिडीह। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध पूरे जिले में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में मकतपुर उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गई। प्रभात फेरी स्कूल परिसर से निकलकर आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

sawad sansar

स्कूल परिसर में नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उनका स्वस्थ, शिक्षित एवं जागरूक होना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि निषिद्ध मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने छात्रों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.