Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दो दिवसीय आजा नचले राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

0 564

गिरिडीह। नगर भवन में गिरिडीह की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था द रंग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता आजा नचले की शुरूआत मंगलवार को हुई। जिसमें झारखंड के अलावे कई राज्यों के प्रतिभागी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, रेड क्रॉस के चेयरमेन सह वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार, रवि राज, मुकेश आनंद व रामजी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दो दिनों तक चलने वाले आजा नचले प्रतियोगिता में शामिल आसाम, महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात व झारखंड समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों द्वारा पहले दिन एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

sawad sansar

मौके पर संस्थान की अध्यक्ष श्रुति सिन्हा व सचिव पुरुषोत्तम कुमार दास बताया गया कि बुधवार को भी प्रतियोगिता जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी अपनी नृत्य क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। बताया कि प्रतिभागियों को मुख्य रूप से क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक व मॉडर्न ग्रुप में बांटा गया है।

बुधवार को निर्णायक मंडली द्वारा दिये गए अंकों के आधार पर क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक व मॉडर्न ग्रुप के विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की जाएगी व पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.