दुमका के पूर्व सांसद सुनील महतो पहुंचे गिरिडीह, महानगर के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक
कहा पंचायत चुनाव को लेकर हो जाये तैयार, मंडल के सारे पदाधिकारी मंडल में 24 घंटे का करें प्रवास

गिरिडीह। भाजपा जिला कार्यालय शनिवार को गिरिडीह जिला महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में पार्टी के महानगर पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष के बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि दुमका के पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि मंडल के सारे पदाधिकारी मंडल में 24 घंटे का प्रवास करेंगे, इस दौरान मंडल में बैठक करेंगे उसके बाद शक्ति केंद्र के संयोजक सह-संयोजक बूथ के अध्यक्ष के साथ बैठक कर संगठन मजबूती के लिए रणनीति तय करेंगे। कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में वैसे लोगों से भी संपर्क करना है जो पंचायत चुनाव में जीत की स्थिति में हो, अगर वो व्यक्ति हमारी पार्टी में नहीं भी हो सामाजिक जीवन जीने वाला व्यक्ति हो तो वैसे लोगों को भी पार्टी में जोड़ना है। इस दौरान उन्होंने एसआईआर के बाबत कहा कि गलत लोगों का नाम जूटे नहीं और सही लोगों का नाम कटे नहीं इस पर सभी बीएलओ 2 के कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना है।



वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि पार्टी के सारे पदाधिकारी मंडलों में प्रवास करेंगे और मंडलों में ही 7 जुलाई तक बैठक करना है। कहा कि कल मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक बूथों पर सुनना है इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश सभी लोगों को दिया गया है।
बैठक का संचालन गिरिडीह महानगर के महामंत्री संदीप डांगेच ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन महानगर के महामंत्री सिकंदर हेमब्रम ने किया। वहीं बैठक में जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष देवराज, जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, जिला मंत्री सुरेश मंडल, जिला मंत्री गुड़िया देवी, कार्यालय मंत्री संत कुमार लल्लू, जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत बरनवाल, अनूप सिन्हा, हरबिंदर सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, केदार महतो, जयप्रकाश वर्मा, जयशंकर सिन्हा सिंकु, कुंदन सिंह, राजेश गुप्ता, मनोज पांडेय, मनोहर यादव, खिरोधर दास, रघुनंदन कुमार कुशवाहा, सौरभ सागर मिश्रा, सोमनाथ पांडेय, दूलार चंद महतो अनिल सिंह हेमलाल प्रसाद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

