Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दिल्ली विजय की खुशी में भाजपाईयों ने निकाला विजय जुलूस, मिठाई खिलाकर व गुलाल लगाकर दी बधाई

पीएम मोदी के नेतृत्व मे ंहोगा दिल्ली का विकास: डॉ मंजू देवी

150

गिरिडीह। दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही शनिवार को भाजपाईयों में खुशी की लहर दोड़ गई। दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपाईयों ने झंडा मैदान से विजय जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण करते हुए जीत का जश्न मनाया। इस मौके टॉवर चौक पर भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

विजय जुलूस में शामिल जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि दिल्ली की जीत बहुत ही ऐतिहासिक है। जिसके लिए पार्टी का हर एक नेता व कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली का चौमुखी विकास होगा। वहीं सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साव और प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा सहित अन्य भाजपाईयों ने कहां की 10 वर्षों से पूरे दिल्ली में कीचड़ फैला हुआ था आज उस कीचड़ में जनता के आशीर्वाद से कमल खिला है। कहा कि डबल इंजन की सरकार में दिल्ली का जो विकास रुका था वह तेज गति से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।

मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रोफेसर विनीता कुमारी, पूर्व नप अध्यक्ष पूनम प्रकाश, शालिनी बेसिकीयार, महेंद्र वर्मा, मुकेश जालान, बिवेश जालान, नवीन सिन्हा, सुभाष चंद्र सिन्हा, मनोज शंघाई, संदीप डंगायच, मिथुन चंद्रवंशी, रंजीत राय, हरविंदर सिंह बग्गा, अमर सिन्हा, विवेक गुप्ता, सिंकु सिन्हा ,नागेश्वर दास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.