Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तेज हवा के कारण भरकट्टा में हुआ दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

0 139

गिरिडीह। दोपहर बाद अचानक चली तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश से जहां एक और लोगों को राहत मिली है। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबरें आई है। जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा क्षेत्र में गुरुवार को करीब 4 बजे तेज हवा के कारण एक पेड़ गिर गया, जिसके चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि बिरनी प्रखंड के बराय के रहने वाले हीरालाल मंडल के पुत्र आशीष कुमार मंडल, नारायण महतो के पुत्र सचिन कुमार वर्मा और सौरव मंडल बाइक से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में सड़क किनारे मौजूद एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। जिससे आशीष कुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में तीनों युवकों को पेड़ के नीचे से निकाल कर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों युवकों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

sawad sansar

इधर घटना की जानकारी मिलते ही जेएलकेएम नेता नागेंद्र चंद्रवंशी, अर्जुन पंडित सहित अन्य सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल लेने के साथ चिकित्सकों से बेहतर इलाज की बात कही।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.