Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी में पूर्व विधायक की उपस्थिति में हुई इंडी गठबंधन की हुई बैठक

एक मई को माले प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे सैकड़ो कार्यकर्ता

228

गिरिडीह। माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में तिसरी कलवा नदी रोड के पास गंगा राम टुड्डू के आवास में इंडिया गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी एक मई को कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी माले के बगोदर विधायक बिनोद सिंह के नामांकन की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की तिसरी से हजारों की संख्या में महागठबंधन के प्रत्याशी बिनोद सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए गिरिडीह जायेंगे। इसके लिए सक्रिय कार्यकर्ताओ को अभी से ही जुट जाने के लिए निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि इस बार 2024 का चुनाव में एनडीए गठबधन की सरकार को केंद्र से हटाने का कार्य जनता करेगी। भाजपा के शासन काल में महंगाई बेरोजगारी काफी बढ़ा है। कहा कि देश में दो चरण का चुनाव हुआ है इससे साफ प्रतीत हो रहा की एनडीए सरकार जा रही है। गृह मंत्री अमित साह ने करोड़ों लोगों से वादा किया था की चुनाव से पहले सहारा इंडिया में फंसा पैसा वापस किया जायेगा। जो पूरी तरह से जुमालाबाजी साबित हुआ है।

बैठक में झामुमो के जिला उपसचिव लालो मुर्मू, माले नेता मंटू शर्मा, मो0 कादिर, अरविंद मुर्मू, जय नारायण यादव, राजकुमार दयाल, मुन्ना गुप्ता, मुनीश गोयल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.