Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी प्रखंड में हुए दो अलग अलग सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल

तिसरी पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को भिजवाया अस्पताल

631

गिरिडीह। मंगलवार की सुबह जिले में हुई दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा जा रहे है। गांवा थाना इलाके के सतगांवा के मलहत में सवारियों से भरा यात्री वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन सड़क किनारे पलटी मार दिया। इसमें एक यात्री की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और घायलों का अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई।

इधर दूसरी घटना तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी मोड़ के पास हुई। जहां अहले सुबह एक चार पहिया वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह एक पेड़ से टकरा गया। जिससे वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल है। जानाकारी के अनुसार तिसरी के सिंधो के धोवापाट निवासी दिलीप यादव अपने परिवार के साथ झारखंड धाम में निर्जला एकादशी को लेकर आयोजित मेला में पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान दिलीप यादव का वेगानार गाड़ी का संतुलन बिगड़ा, और वो एक पेड़ से टकरा गया।

sawad sansar

जिससे वाहन चला रहे दिलीप यादव के छाती में गंभीर चोट लगी, पुत्र अभिषेक कुमार 10 वर्ष दाहिना पैर टूट गया। वहीं मां सरस्वती देवी का बायां हाथ पैर टूट गया। चाचा बुधन यादव 60 वर्ष का माथा फट गया। जबकि चाची सिला देवी का जबड़ा टूट गया। घटना के जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत, संजय यादव, कपील यादव, नितेश कुमार सहित कई स्वजन अस्पताल पहुंच त्वरित सभी घायलों को निजी वाहन से बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह ले गए।

Comments are closed.