Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी के एक होटल के बरामदे में मिला होटल के स्टाफ का शव

रात में होटल बंद करने के बाद चल गया था घर, जांच में जूटी पुलिस

1,200

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड मुख्यालय में स्थित सूर्यवंशी होटल के बरामदे में होटल के स्टाफ सुरेश ठठेरा का शव शनिवार सुबह को मिलने से सनसनी फैल गई। होटल के बरामदे में सुरेश का शव मिलने की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश ठठेरा करीब एक सप्ताह से उसके सूर्यवंशी फास्ट फूड के होटल में पानी भरने का काम करता था। प्रतिदिन सुबह से शाम तक काम करने के पश्चात रात्रि में सोने के लिए अपने घर चला जाता था। शुक्रवार को मौसम खराब रहने के कारण करीब 7 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपना घर चला गया था। शनिवार सुबह होटल स्थित बरामदे के चौकी पर कब वापस आया और कैसे इसकी मौत हुई यह लोगों के लिए पहेली बनी हुई है।

ITI

Comments are closed.