डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने किया छात्र सम्मेलन का आयोजन
विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, देशहित और समाज सेवा के प्रति अपने दायित्वों का लिया संकल्प

गिरिडीह। भाजपा द्वारा शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत के महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर छात्र सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित किया।



सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी दूरदर्शी सोच तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। वहीं कार्यक्रम प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो0 विनीता, जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रकाश सेठ ने कहा कि वे राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाएँ। उन्होंने कहा कि भारत का उज्ज्वल भविष्य युवाओं के ज्ञान, संस्कार, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र भक्ति पर निर्भर करता है। कहा कि आज का युवा यदि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करें, तो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।

सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति, देशहित और समाज सेवा के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनजागरण के कार्यों को पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर आध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने मंच संचालन ने किया। वहीं सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सह देवघर जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, ओबीसी मोर्चा के ई विनय सिंह, जिला महामंत्री संदीप डेंगेच, जिला उपाध्यक्ष देव राज, नगर अध्यक्ष सिंकू सिन्हा, अजय सिंह, सुरेश मंडल, अनुप सिन्हा, राजेश जयसवाल, संतोष गुप्ता, मनोज संघई, अमित आर्या, सरिता शर्मा, बबली साव, रामबाबू साव, श्रेयांश सौरभ आदि उपस्थित थे।

