Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीसी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संबंधित अधिकारियों को दिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के निगरानी रखने का निर्देश

0 31

गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, उनके संचालन एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री यादव ने वेयरहाउस परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बीयू (बैलेट यूनिट) हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, कमरों की सीलिंग व्यवस्था तथा तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।

sawad sansar

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन शाखा के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.