Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीआईजी और एसपी ने किया गिरिडीह कोर्ट और फायर स्टेशन का निरीक्षण

कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था में दिखी लापरवाही, फायर स्टेशन का निरीक्षण कर हुए संतुष्ट

447

गिरिडीह। हजारीबाग डीआईजी सुनील भास्कर गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे और गिरिडीह कोर्ट और फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआईजी के ििगरिडीह पहुंचने पर न्यू सर्किट हाउस में पुलिस जवानों ने सलामी दी। वहीं मौके पर एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पहले अग्नि शमन कार्यालय का निरीक्षण किया। डीआईजी और एसपी ने वहां खड़ी अग्नि शमन की गाड़ियों के हालत को देखने के साथ ही आग लगने के दौरान त्वरित राहत पाने को लेकर क्या ठोस उपाय और उनसे निपटने के उपकरण मौजूद हैं या नही उसका जायजा लिया। इस दौरान डीआईजी ने प्रभारी को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

sawad sansar

अग्नि शमन का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी एसपी के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे। इस दौरान डीआईजी ने सबसे पहले गेट नंबर एक का जायजा लिया। जहां से न्यायिक अधिकारीयों का आना जाना होता है। सीसीटीवी कैमरे को देखा। डीआईजी ने मेजर सन्नी कुमार से सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बिन्दुओं पर जानकारी ली। इसके बाद डीआईजी और एसपी दोनो गेट नंबर 2 में गए, जहां एक महिला सिपाही को देखने के बाद मेजर से पूछा। इस दौरान मेजर ने बताया कि इस गेट में महिला जवान के द्वारा ही मेटेल डिटेक्टर से जांच किया जाता है। डीआईजी द्वारा पूछे जाने पर क्या उन्हें स्पेशल ब्रांच से ट्रेनिंग मिला है तो महिला जवान ने ट्रेनिंग मिलने की बात से इंकार कर दिया। इस पर डीआईजी ने नाराजगी जताई, और कड़े निर्देश देते हुए व्यस्था में सुधार की बात कही। वहीं तीसरे नंबर गेट में पहुंचे तो वहां कि सुरक्षा व्यवस्था में कई गड़बड़ी दिखी। डीआईजी ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। दोनो अधिकारी इस बीच पुराने समाहरणालय के भवन में संचालित अभियोजन सेंटर का भी निरीक्षण किया।

Comments are closed.