Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो ने किया नगर भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन मंत्री सुदिव्य कुमार और महापौर प्रमिला मेहरा ने की शिरकत

0 189

गिरिडीह। रमजान के पाक महिने में झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमिटी के द्वारा शनिवार को नगर भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सूबे के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार,

नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह पप्पु, शहनवाज अंसारी, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावे काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए और इफ्तार पार्टी का लूत्फ उठाया। इस दौरान लोगों ने रोजा खोलने के बाद मगरीब की नमाज अदा की और मूल्क की अमन और शांति की दुआ मांगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.