Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो की हत्या से लोगों में आक्रोश, पांच नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पोस्टमार्टम के दौरान पहुंची जिप अध्यक्षा व झामुमो जिलाध्यक्ष, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

341

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनयडीह के रहने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो की लाश घर से करीब सो मीटर दूर ईट के भट्टे के पास मिलने से जहां एक ओर सनसनी फैल गई थी। वहीं उमेश महतो की गला रेतकर हत्या किए जाने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। जहां सोमवार की सुबह उमेश महतो के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

इस दौरान मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के ही धीरण सिंह, राजमणी सिंह, प्रशांत सिंह, विक्रांत सिंह सहित अन्य लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 13 जनवरी को एसडीओ कोर्ट में तारीख रहने के दौरान भी उक्त लोगों के द्वारा उसके पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। कहा कि धमकी के एक सप्ताह के अंदर ही उसके पिता की हत्या कर दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

sawad sansar

वहीं जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष मुनिया देवी सहित अन्य लोगों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इधर पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों द्वारा गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले में बेटे रवींद्र वर्मा के दिए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 19/25 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत पांच नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.