Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड राज्य के स्थापना के 25वीं वर्षगांठ के मौके पर गांवा में हुए कई कार्यक्रम

0 607

गिरिडीह। झारखंड राज्य के स्थापना के 25वीं वर्षगांठ व भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर गुरुवार गांवा प्रखं डमें कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गावां बाजार से साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें गावां बीडीओ महेंद्र रविदास, गावां सीओ अविनाश रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों के अलावे कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इधर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में झारखंड स्थापना दिवस 25 वीं वर्षगांठ को लेकर एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गांवा बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन के अलावे विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह एवं प्रधानाध्यापक शामिल हुए और झारखंडी मांदर थाप पर झूम उठें।

sawad sansar

मौके पर विद्यालय के शिक्षक नवीन कुमार पासवान, पंकज कुमार, शिवकुमार यादव, परमानंद पांडे, दीपक कुमार समेत सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.