Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छात्र आंदोलन के समर्थन में संदेश लिखा टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे जेएलकेएम सुप्रीमों जय राम महतो

कहा बर्बाद नहीं होने देंगे झारखंडी युवाओं के सपने, जेपीएससी और जेएसएससी मामले की हो सीबीआई जांच

0 8

नव बिहान डेस्क। जेपीएससी और जेएसएसी में कथित अनियमिताओं को लेकर विगत दस दिनों से रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को भाजपा के साथ साथ जेएलकेएम ने भी पुरजोर समर्थन देते हुए विधानसभा के अंदर सरकार को घेरने का काम कर रही है। झारखंड के युवाओं की आवाज़ अब सिर्फ़ सड़कों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि सदन के भीतर भी पूरी मजबूती से गूंज रही है।

गुरुवार को सदन के दूसरे दिन हमारे जेएलकेएम सुप्रीमों सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं के खिलाफ़ अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया। आंदोलन के समर्थन में संदेश लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर वे विधानसभा पहुंचे और साफ़ संदेश दिया कि झारखंड के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह लड़ाई केवल भर्ती परीक्षाओं की नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं के सपनों, उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। सदन हो या सड़क—जब तक युवाओं को पारदर्शी भर्ती और न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.