छात्रों के हक की आवाज बुलंद करने के लिए शनिवार को भाजपा का प्रदर्शन
प्रदर्शन में बाबूलाल मरांडी होंगे शामिल

गिरिडीह। छात्रों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा छात्रों पर दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा गिरिडीह महानगर द्वारा शनिवार को समाहरणालय में प्रदर्शन करने के साथ ही डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव करेगी। उक्त जानकारी देते भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने बताया कि शनिवार की सुबह 10:30 बजे स्टेडियम, पपरवाटांड़ से पद यात्रा करते हुए समाहरणालय पहुँचेंगे और डीसी व एसपी ऑफिस के पास प्रदर्शन करेंगे।
बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा शामिल होकर डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा के कई नेता शामिल होंगे ।


कहा की भाजपा की माँग है कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए तथा जिन छात्रों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उनकी निष्पक्ष समीक्षा कर मुकदमे वापस लिए जाएं।

