Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

अरगाघाट सहित विभिन्न छठ घाटों में अर्घ्य देने के लिए रही व्रतियों की भीड़

794

गिरिडीह। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया। अहले सुबह से ही जहां एक ओर छठ व्रती छठ पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुंवा बनाने में जुट गई थी। वहीं दोपहर बाद सभी छठ व्रती डाला सजाने के बाद भगवान सूर्य के अस्त होने से पूर्व छठ घाट पहुंची और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया।

इस क्रम में शहर के मुख्य छठ घाट अरगाघाट में काफी संख्या में भक्त पहुंचे और श्रद्धा भाव से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं शहर के प्रमुख छठ घाटों में एक दिन दयाल छठ घाट, शिव शक्ति छठ घाट, आम छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट, पेसरा बहियार छठ घाट के अलावे पचंबा स्थित सोना अहार व बुढ़वा अहार छठ घाट में चैती छठ पर्व को लेकर काफी भीड़ थी।

sawad sansar

इधर जिले के तिसरी तालाब के उतरी छोर छठ घाट और दक्षिणी छोर छठ घाट में महिलाएं व उनके परिजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूजा के उपरांत अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान व्रती महिलाएं व साथ में आयी महिलाओं के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। चार दिवसीय छठ पूजा के क्रम में शाम को छठ घाटों पर व्रती महिलाओं व उनके परिजनों की भीड़ पहुंचने लगी।

ITI

Comments are closed.