Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छठ महापर्व को लेकर जोर शोर से की जा रही है सफाई, हो रही है भव्य सजावट

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी व जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद ने किया छठ घाट का निरीक्षण

706

गिरिडीह। छठ महापर्व को लेकर एक ओर जहां लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छठ घाटो की विभिन्न पूजा समितियों व निगम प्रशासन के द्वारा जोर शोर से साफ सफाई की जा रही है। पर्व के दूसरे दिन गिरिडीह विधानसभा से चुनावी मैदान में खड़े विभिन्न राजनीतिक दल के प्रत्याशियों ने भी छठ घाट पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के मुख्य छठ घाट आरगाघाट के अलावे शहर के शिवशक्ति छठ घाट, शास़्त्रीनगर छठघाट, आम घाट, दिन दयाल छठ घाट, झरियागादी छठघाट, सिहोडीह सिरसिया छठघाट सहित अन्य छठ घाटों के अलावे पचंबा स्थित बुढ़वा आहार छठ घाट व सोना अहार छठ घाट को भी आकर्षक रूप देने का काम किया जा रहा है।

sawad sansar

इस क्रम में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी व जेकेएलएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया भी अपने सहयोगियों के साथ विभिन्न छठ घाटो पर पहुंचे और घाट का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय पूजा समिति के लोगों से बात की। इस क्रम में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी शहर के दीनदयाल घाट में कुव्यवस्था देख नाराजगी जाीिर की और उपनगर आयुक्त को तत्काल फोन कर एक जेसीबी मशीन भिजवाने का निर्देश देते हुए कहा कि अगले कुछ घंटों में छठ घाट की सीढ़ी और घाट सजाने का काम हर हाल में पूरा होना चाहिए।

जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने भी शहर के करीब करीब सभी छठ घाटो में पहुंचकर छठव्रतियों के लिए किए जा रहे व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भी विभिन्न पूजा समिति के लोगों से बात की। मौके पर उन्होंने गिरिडीह वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सभी पूजा त्योहारों में बढ़चढकर हिस्स लेते रहे है। खासकर छठ महापर्व को लेकर वे हमेशा से गंभीर रहे है। कहा कि सभी छठ घाटो का निरीक्षण करने के दौरान जो भी त्रुटियां पाई जा रही है उसे दूर करने का प्रयास कर रहे है।

Comments are closed.