Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

चौथे दिन टॉल प्लाजा के पास चलाया गया रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ, जागरूकता अभियान

0 372

गिरिडीह। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग के द्वारा चौथे दिन गुरुवार को भी जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, मोटर यान निरीक्षक गौरी शंकर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से गिरिडीह-देवघर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ, हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन को उनकी गति सीमा के अंदर ही चलाएँ इससे ज़रूरत पढ़ने पर वाहन को रोकने तथा नियंत्रित करने का पर्याप्त समय मिलता है।

बताया गया कि नियंत्रित गति सीमा से बाहर वाहन चलाने पर मोटरयान अधिनियम 2019 की धारा 183 के तहत दंड लग सकता है। वहीं सड़क पर रेसिंग करते पकड़े जाने पर चालक को मोटरयान तो अधिनियम 2019 की धारा 189 के तहत पहले अपराध के लिए पाँच हज़ार या तीन महीने के कारावास या दोनों से दंडित किया जाएगा। साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

sawad sansar

जागरूकता अभियान के दौरान लोगो के बीच रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक, रोड़ सेफ्टी पम्पलेट एवं रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ पम्पलेट का भी वितरण कि गई। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, मोटर यान निरीक्षक गौरी शंकर कुमार रवि के अलावे जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो॰ वाजिद हसन, साकेत भारती मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.