चित्रगुप्त पूजा को देखते हुए कायस्थ महासभाने की बैठक
चुनावी मौसम के कारण नही निकाली जायेगी शोभायात्रा


गिरिडीह। चित्रगुप्त पूजा को लेकर कायस्थ्य महासभा की एक बैठक महासभा के जिलाध्यक्ष विनय बक्शी की अध्यक्षता मे ंहुई। बैठक में मुख्य रूप से वकालत खाना में हो रहे केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा पूजा की तैयारी पर चर्चा की गई। इस दौरान कायस्थ महासभा द्वारा हर वर्ष निकलने वाली शोभायात्रा को चुनाव के वजह से होने वाले समय अभाव के स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान कायस्थ्य महासभा के जिला अध्यक्ष विनय बक्शी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समय का काफी अभाव है और चुनावी मौसम भी है, जिसके कारण काफी सदस्यों की व्यवस्ता बनी हुई है। जिसके कारण इस वर्ष शोभायात्रा को स्थगित कर देना ही उचित होगा। कहा कि वकालत खाना में होने वाले चित्रगुप्त पूजा को हर वर्ष की भाती भव्यता और स्वार्धपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर कायस्थ्य महासभा के सचिव संजीव नाथ सहाय, कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार सिन्हा, अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू, सतीश कुंदन, चंदन सिन्हा, राजेश सिन्हा, सूरज सिन्हा, रंजय बरदियार, नीतीश आनंद, कृष्ण कुमार सिन्हा सहित महासभा के कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed.