Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गोलगप्पे खाने के कारण फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए लोगों से मिलने सदर अस्पताल पहुंची विधायक कल्पना सोरेन

परिजनों को बंधाया ढांढस, अस्पताल प्रबंधन को इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतने की दी हिदायत, परिजनों ने अस्पताल की कुव्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी

0 33

गिरिडीह। गोलगप्पे और चाट खाने के कारण फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए बजटो के पीड़ितों से मिलने के लिए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो के जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, उप नगर आयुक्त सुमित कुमार सहित अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल आने से पूर्व विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन पहले परिसदन भवन गई, जहां डीडीसी स्मृता कुमारी, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। परिसदन भवन के बाद सीधे गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सदर अस्पताल पहुंची और इलाजरत मरीजो से मुलाकात की। इस दौरान चिकित्सकों से उन्होंने फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए मरीजो के हालात की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस दौरान बीमार बच्चों के परिजनों ने गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की मौजूदगी में सदर अस्पताल का जमकर बखिया उधेड़ते हुए शिकायत की। कहा कि जब बच्चों और महिलाओं को लाया गया, तो डॉक्टर और स्वास्थ कर्मी इलाज शुरू करने के बजाय उनका चिट्ठा बनाने में व्यस्त रहे। जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि कई बच्चे और महिलाएं दर्द से तड़पती रही। कल्पना सोरेन के सामने ही परिजनों ने सदर अस्पताल के कुव्यवस्था पर भड़ास निकाला।

sawad sansar

विदित हो कि रविवार को गोलगप्पे और चाट खाने के कारण फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बजटो पंचायत के कई बच्चे सहित करीब 49 लोग सदर अस्पताल पहुंचे थे। जहां जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सभी की बेहतर ढंग से इलाज शुरू की गई थी। हालांकि इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना से पूरा प्रशासनिक महकमा हिल गया था। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर तुरंत सभी का बेहतर ढंग से इलाज किया गया। जिससे सभी ग्रामीणों के हालात में सुधार हुए। घटना के दूसरे दिन कई लोग छुट्टी कराकर घर चले गए। जबकि 20 लोगों का इलाज अभी सदर अस्पताल मे ंचल रहा है। जिनसे मिलने के लिए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन पहुंची हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.