Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में साप्ताहिक जनता दरबार, उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं—कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

0 39

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

sawad sansar

इस दौरान लगभग 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बिजली बिल, भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक विवाद, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव है, उनका निपटारा मौके पर ही किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली। उपायुक्त ने दोहराया कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.